गाज़ीपुर: ASP सिटी और ASP ग्रामीण की हुई पदोन्नति, SP ने अपने कार्यालय में दोनों को कंधे पर स्टार लगा कर दी बधाई
गाज़ीपुर के एएसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद व एएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी को शासन द्वारा 7जून 24 को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी 02 पर पदोन्नति किया गया। उसके बाद आज एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह द्वारा अपने कार्यालय में एएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। वही इस दौरान एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ किसी अन्य कार्य से बाहर गए थे।