गाज़ीपुर: कांसगंज से गाजीपुर पहुंचे अब्बास अंसारी की आज रात जेल में कटेगी,कल सुबह 9 बजे जेल से रवाना होंगे पैतृक आवास फाटक पर
मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी आज सुबह भोर में लगभग साढ़े चार बजे कास गंज जेल से गाजीपुर जेल लाए गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल उनकी याचिका पर मरहूम पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा के लिए यहां कड़ी पुलिस सुरक्षा में लाया गया है। आज वो गाजीपुर जेल में रहेंगे। कल सुबह 9 बजे पैतृक आवास फाटक पहुंचेंगे।