गाज़ीपुर: सिऊरा बहादुरगंज में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की गला रेत कर की हत्या,आला कत्ल के साथ पत्नी और प्रेमी दोनों गिरफ्तार
गाजीपुर में प्रेम प्रसंग और समूह का उधार पैसा न चुकाने को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आला कत्ल के साथ प्रेमी संग पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसकांफ्रेन्स कर किया है।