गाज़ीपुर: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए लाया जा रहा गाजीपुर,तीन दिन का मिला है पैरोल
कासगंज जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को गाजीपुर भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नौ से ग्यारह जून तक पैरोल मिली है। तीन दिन की पैरोल पर वे पहले जेल में फिर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। इसके लिए अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी जो मंजूर हो गयी थी।अब्बास को पहले गाज़ीपुर जेल ले जाने के बाद मुहम्मदाबाद ले जाया जाएगा।