गाज़ीपुर: अफ़ज़ाल अंसारी के चुनाव जीतने के बाद मूर्तजीपुर में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का विवादित बयान
गाजीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी के चुनाव जीतने के बाद जिला के मूर्तजीपुर में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। विवादित बयान में इंशाअल्लाह यह लूली-लंगड़ी सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। यह जल्द ही गिरेगी और फिर ऐसी सरकार भी बनेगी जो हमारे 'दीन'की हिफाजत कर सकेगी.." यह वायरल वीडियो मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का है।