फिरोज़ाबाद: कोटला चुंगी चौराहा पर बजरंग दल और हिंदू समाज के लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश का पुतला फूंका
शुक्रवार दोपहर एक बजे करीबन बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज के लोगों संग थाना उत्तर क्षेत्र कोटला चुंगी चौराहा पर बांग्लादेश का पुतला दह किया। इस दौरान उन्हों जमकर नारेबाजी की। कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों का नरसंहार किया जा रह है। बांग्लादेश सरकार पूरी तरह से हिंदुओं का शोषण कर रही है।