फिरोज़ाबाद: एक्शन मोड़ पर थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ भोजपुरा नाले के पास दबोचा वांछित
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस टीम संग मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार दोपहर डेढ बजे करीबन भोजपुरा नाले के पास से एक वांछित अभियुक्त सचिन वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी मौहल्ला जोशियान चंद्रवार गेट थान दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुये। आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।