फिरोज़ाबाद: छह दिसंबर को लेकर एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ गांधी पार्क चौराहा से किया पैदल मार्च, दिलाया सुरक्षा का भरोसा
छह दिसंबर के मद्देनजर जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने गुरूवार देर रात तकरीबन 11 बजे गांधी पार्क चौराहा से पैदल मार्च शुरू किया, जो सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, घण्टाघर चौराहा, नालबंद चौराहा होते हुये मिश्रित आबादी क्षेत्र में किया गया।