धौलपुर: पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
मनियां थाना पुलिस ने डीएसटी टीम और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रिलायंस पैट्रोल पम्प के पास डकैती योजना बनाते हुए 8 शातिर चोर बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सबको एक बोलेरो पिकअप से अवैध हथियार, कारतूस, तलवार व लाठी-डंडों के साथ गिरफतार करने में सफलता हासिल की।