धौलपुर: भामतीपुरा मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भामतीपुरा मोहल्ले में 28 साल के युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। युवक द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक युवक वीरेंद्र राजोरिया (28) पुत्र काशीराम राजोरिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा