धौलपुर: फाइनेंस कंपनियों के निजी व्यक्तियों द्वारा वसूली को लेकर पुलिस हुई सख्त, एसपी कार्यालय से जारी हेल्पलाइन नंबर
जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि फाईनेंस कम्पनियों के निजी व्यक्ति जिले के विभिन्न सडक मार्गों, चौराहों या अन्य स्थल पर वाहनों पर बकाया किश्तों को लेकर वाहनों को रूकवाते है और फिर वाहन को फाईनेंस कम्पनी के कार्यालय आदि जगहों पर ले जाने का भय दिखाकर उनसे पैसे की मांग करते है। पैसे नहीं देने पर मोबाइल छीनते है।