धौलपुर: अपराधों की रोकथाम, बेहतर तालमेल और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सीएलजी सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय में बैठक
जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 03:30 बजे कार्यालय पुलिस अधीक्षक में जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों से संवाद कर उनके अनेक सुझाव प्राप्त किये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का आमजन के साथ बेहतर समन्वय हो सके।