धौलपुर: गुरुद्वारा के पास से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, कब्जे से कारतूस बरामद
निहालगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कारतूस बरामद किए है। निहालगंज पुलिस के द्वारा आरोपी को सोमवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रेस नोट जारी किया है। जहाँ पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसको कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा।