कानपुर: कोहना के कंपनी बाग चौराहे के पास पार्वती बांग्ला रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कोहना थाना क्षेत्र के कंपनीबाग चौराहे से पार्वती बांग्ला रोड पर ट्रांसफार्मर में दोपहर 1:15 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि फायर स्टेशन कर्नलगंज से फायर यूनिट ने शीघ्र घटनास्थल पर पंहुच कर आग पर काबू पा लिया है ।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।