कानपुर: सिपाही ने अपनी महिला सिपाही पत्नी का जबरन कराया गर्भपात, देवर पर छेड़छाड़ का मामला महिला थाने में दर्ज
इटावा की रहने वाली महिला सिपाही और उसका सिपाही पति कानपुर में तैनात है। महिला सिपाही ने महिला थाने में अपने पति, सास ,ससुर, देवर और नंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात कराया। देवर ने छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी कमल सुल्ताना ने बताया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।