कानपुर: बेगमपुरवा के युवक ने 12 दिनों से न्याय न मिलने पर हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए वीडियो किया अपलोड
बेगमपुरवा के रहने वाले युवक मोहम्मद शादाब आलम ने आज 10:00 बजे सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए वीडियो अपलोड किया है ।युवक का आरोप है की बीती 25 सितंबर को उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसी घटना हुई थी लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई।