कानपुर: रामलीला मंचन और दुर्गा पूजा से पहले पुलिस एक्शन मोड में, डीसीपी सेंट्रल ने काकादेव के स्थलों का किया निरीक्षण
डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने काकादेव थाना क्षेत्र के रामलीला मंचन और दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण रात्रि 10:05 पर किया। दोनों त्योहारों को देखते हुए वह किसी तरह की लापरवाही नहीं बरत रहे हैं।निरीक्षण के साथ-साथ सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।