कानपुर: जवान करने के नाम पर करोड़ों की ठगी में साकेत नगर स्थित रिवाइटल कंपनी का ऑफिस सील, जालसाज दंपति पर लगेगा गैंगस्टर
जवान बनने के नाम पर 35 करोड़ की ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने साकेत नगर स्थित रिवाइटल कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया। 35करोड़ की ठगी वाले मामले मेंSITका गठन किया गया है। जलसाज दंपति की जिम और ऑफिस में भी पुलिस ने छापेमारी की।जालसाज दंपति पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन थेरेपी देखकर लोगों की उम्र 25 साल घटाने का दवाकिया जा रहा था।