शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव से जुड़ा एक वीडियो शनिवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह मामला अमोला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में गांव का ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से कच्ची शराब नहीं बेचने की बात करता दिखाई दे रहा है। इसी पर दूसरा व्यक्ति भड़कते हुए यह कहते नजर आता है कि वह अपनी दम पर शराब बेच रहा है, यहां कोई लेने नहीं आए।