गुन्नौर: गांव सैतुआ निवासी युवक ने कांवड़ यात्रा के बैनर को दीवार से फाड़ने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ निवासी मनवीर पुत्र जमुना सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर दीवार पर लगे कांवड़ यात्रा के बैनर फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर बैनर बनवाकर गांव की एक दीवार पर लगवाए थे। बैनर पर पीड़ित मनवीर और गांव के अन्य लोगों के फोटो लगे हुए थे।