उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में दिखा चक्रवात अर्णब का असर,बारिश से जनजीवन प्रभावित
चक्रवात अर्णब के प्रभाव से गुरुवार की शाम से उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई। शाम पांच बजे शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे बाद तेज हो गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश से सबसे अधिक चिंता किसानों की बढ़ गई है।