जोधपुर: चाँद पोल क्षेत्र के रावटी तालाब की जमीन पर अवैध कॉलोनी,राजस्थान हाई कोर्ट में राज्य सरकार से मांगा जवाब
राजस्थान हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश म श्रीवास्तव एवं न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास की खंडपीठ ने रावटी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बनाने एवं भूखंड काटकर बेचने के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।खंडपीठ में महेंद्र पाल सिंह की ओर से अधिवक्ता मोती सिंह राजपुरोहित ने जनहित याचिका पेश की थी।