मोरनी: चंडीकोटला में पति ने की पत्नी से मारपीट; जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में वीरवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता महिला रानी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।पत्नी की शिकायत के बाद चंडी मंदिर पुलिस थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।