मोरनी: परवाला गांव के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
परवाला गांव के पास बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रायपुर रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान जगाधरी निवासी राहुल के रूप में हुई है।