गुना: म्याना सेक्टर की तिनस्याई ग्राम पंचायत में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक, टीवी मरीजों के लिए सैंपल
Guna, Guna | Jul 16, 2025 गुना कलेक्टर के निर्देशन में म्याना सेक्टर तिनस्याई ग्राम पंचायत सहरिया बस्ती में 16 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। लोगों को टीवी कि बीमारी, लक्षण, उपचार और पोषण के लिए सरकार से मिलने वाली ₹1000 राशि की जानकारी देकर जागरूक किया। 45 संभावित टीवी मरीजों के सैंपल लिए गए। इस दौरान चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।