पाली: ग्राम बंट चुअन आश्रम स्थित पार्क से लगभग आधा दर्जन सोलर लाइट चोरी होने के मामले में ग्राम प्रधान ने दी शिकायत
Pali, Lalitpur | Oct 19, 2026 ग्राम बंट चुअन आश्रम से लगभग आधा दर्जन सोलर लाइट चोरी किए जाने के मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए जांच कर चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी चोरों द्वारा आश्रम पर कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। परंतु खुलासा न होने से चोरों की हौसले बुलंद हैं।