पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का बयान- बिहार में अपराधियों का राज, कोई सुरक्षित नहीं
घर के बाहर गोली चलने मामले का जवाब देते हुए गुरुवार की शाम 5 बजे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से अपराधियों का राज चल रहा है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री का इक़बाल नहीं रह गया है। प्रशासनिक अराजकता चल रही है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है,नीतीश कुमार तो एक-47 रखने वालों को छुड़वाते हैं।