पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ज्ञान भवन में राजद की राज्य परिषद की बैठक में हुए शामिल
राजद के राज्य परिषद की बैठक ज्ञान भवन में गुरुवार सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ज्ञान भवन पहुंचे। मौके पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।