पटना ग्रामीण: पटना के नए एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने पदभार संभालते ही अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही
गुरुवार की दोपहर 12 बजे पटना के नवनियुक्त एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए राजधानी की कमान अपने हाथों में ले ली। पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी नीति बिल्कुल भी ढीली नहीं होगी,पटना की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने पूर्णिया के तत्कालीन एसपी कार्तिकेय कुमार को पटना का ssp बनाया गया है।