पटना ग्रामीण: पोलो रोड फायरिंग मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, खोखा भी बरामद
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास के बीच एक युवक से लूटपाट के बाद हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार सुबह 11:56 बजे सचिवालय एसडीपीओ 1 अनु कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद किया गया है।