पटना ग्रामीण: राहुल गांधी के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने दी शुभकामनाएँ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बधाई दी है। गुरुवार सुबह 9:50 बजे सोशल मीडिया X पर लालू प्रसाद यादव ने लिखा है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक मंगल कामनाएं, भगवान उनको स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रखें।