पूर्णागिरि: बनबसा में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने 840 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना बनवसा, एसओजी और ए0एन0टी0एफ0 की संयुक्त टीम को बहुत बड़ी कामयाबी मिली हैं। टीम नें बनवसा क्षेत्र में 840 ग्राम स्मैक, 02 मो0 सा0 सहित 04 स्मैक तस्करो को गिरफ्तार किया । बरामद स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रूपये बतायी जा रही हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में जिले की सबसे बड़ी स्मैक रिकवरी बताई जा रही हैं l