पूर्णागिरि: बनबसा के पंपापुर में भारी बारिश के दौरान एक मकान और मंदिर के ऊपर गिरा पीपल का विशालकाय पेड़
गुरुवार को ग्राम पंचायत पंपापुर में भारी बारिश के दौरान एक विशालकाय पीपल का पेड़ एक मकान और मंदिर के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कोई बड़ा नुक्सान और जनहानि नहीं हुई। टनकपुर से पहुंची फायर सर्विस की टीम ने पेड़ को मंदिर और मकान से काटकर हटाया, और रास्ते को आवजमन के लिए सुचारु किया । इस आशय की जानकारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह से गुरुवार को प्राप्त हुई।