मऊ पुलिस लाइन में 110 जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. संजय सिंह बोले- महामारी का रूप ले रहा डायबिटीज
मऊ में पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर पुलिस लाइन में मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, शारदा नारायण हॉस्पिटल और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 110 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि डायबिटीज तेजी से महामारी का रूप ले रही है। दुनिया में करीब 82 करोड़ 80 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि भारत में भी करोड़ों लोग इसकी चपेट में हैं। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने पहल की सराहना करते हुए जवानों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी, नेत्र परीक्षण सहित कई जांच की गईं और जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की गईं।