मऊ पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को अनुशासन, बेहतर टर्नआउट और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। एसपी ने जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से सतर्क रहने तथा दंगा नियंत्रण के उपकरण हमेशा तैयार रखने को कहा। इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, पीआरवी वाहनों और उनमें मौजूद सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। एसपी ने पीआरवी कर्मियों को आपातकालीन घटनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचने, क्राइम सीन सुरक्षित रखने और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरक और मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।