कुंडा: मनगढ़ धाम में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के साथ ढाबा संचालक ने की मारपीट, 4 श्रद्धालु घायल
मनगढ़ धाम दर्शन करने गए मिर्जापुर के श्रद्धालुओं के साथ ढाबा संचालक ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट की जिसमें महिला समेत 4 श्रद्धालु घायल हो गए। इन सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। वहीं, जानकारी होने के बाद कुंडा कोतवाल कमलेश पाल बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।