देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए हालिया होटल अग्निकांड मामले को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रियता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे के बाद कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ श्री केशव नेगी से दूरभाष (फोन) पर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव कानूनी और प्रशासनिक सहायता प्रदान करने का भरोसा भी दिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo