पटियाली: गंजडुंडवारा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी
गंजडुंडवारा। नगर में 24 घंटे से अधिक हुई लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार को सड़कों पर जगह-जगह जलभराव रहा। कई स्थानों पर वाहनों के आधे टायर पानी में डूबे नजर आए। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं और ग्राहक भी नहीं पहुंचे।