आगर: गोवंशों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर पशु स्वामियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ज़िला प्रशासन ने लोगों को दी चेतावनी
आगर जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त ग्रामीणजन/कृषकों से अपील की हैं कि अपने-अपने गौ-वंशों को सड़कों पर न छोडें, जिससे कि दुर्घटना की संभावना होती हैं, साथ ही गौ-वंशों को सड़कों पर खुला छोड़ने/निराश्रित रखने पर 1000 रुपए अथवा शासन नियमानुसार संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी