आगर: सब्जी मंडी तीन बत्ती के समीप एक अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति, जिला अस्पताल में हुआ उपचार
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई आरएल पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी मंडी तीन बत्ती के समीप एक 32 वर्षीय बाइक चालक रईस पिता हकीम निवासी छोटा तकिया आगर को अज्ञात कार ने टक्कर मारी दी जिससे उन्हें चोट आई और उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है।