आगर: NSUI के राष्ट्रीय महासचिव ने शहर की प्राचीन मंदिरों में विद्युत व्यवस्था की मांग को लेकर अधीक्षण यंत्री को दिया ज्ञापन
NSUI के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने मध्यप्रदेश पश्चिम विद्युत आगर के अधीक्षण यंत्री राजेश कुमार हरोड़े से मुलाक़ात कर नगर के प्राचीन मंदिर जो अंधेरे में है, उनमें बिजली व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया की प्राचीन मंदिर शंकर टेकरी, चार चरस की बावड़ी स्थित गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे 24 घंटे बिजली की व्यवस्था नही है।