आगर: बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी के दिन 12 अगस्त को आगर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी 12 अगस्त, सोमवार के दिन संपूर्ण आगर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने वर्ष 2024 के लिए आगर जिले में घोषित तीन स्थानीय अवकाश में अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 12 अगस्त, शाही सवारी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।