*कोचरिया गाँव में लगा X-ray कैंप, टीबी मुक्त पंचायत का लिया संकल्प*
*आकोला (रमेश चंद्र डाड) ग्राम पंचायत कोचरिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से X-ray कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में गाँव के लोगों की टीबी की जांच के लिए X-ray किया गया और टीबी के लक्षण, बचाव व इलाज के बारे में जानकारी दी गई।
कैंप में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर *योगेश कुमार बांगड़*, रेडियोग्राफर *गणेश वैष्णव*, लैब टेक्निशन *वीरेंद्र सिंह*, आशा सहयोगिनी *निर्मला सिसोदिया* और कार्यकर्ता *रेखा पारीक* मौजूद रहे। टीम ने लोगों की जांच की और उन्हें टीबी से बचाव के बारे में जागरूक किया।
टीम ने बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलता है। इस दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया - *"बीमारी से लड़ेंगे, बीमार से नहीं, टीबी मुक्त पंचायत बना कर रहेंगे।"*
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि समय पर जांच और पूरा इलाज ही टीबी को हराने का सबसे बड़ा हथियार है। अगर किसी को 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आना जैसे लक्षण हैं, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 28, 2026