*महात्मा फूले की 136वीं पुण्यतिथि मनाई, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*
*महात्मा फूले का योगदान समाज के लिए अविस्मरणीय: माली*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,28 नवम्बर महान समाज सुधारक व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले ने शोषितों एवं वंचितों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। विशेष तौर से पिछड़े व दलित समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता के लिए महात्मा फूले का योगदान अविस्मरणीय रहा। महात्मा फूले द्वारा किये गये कार्य हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आज हम सभी संकल्प लें कि उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें। यह विचार फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने महात्मा फूले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किये। इससे पूर्व फूले के सभी अनुयायियों ने महात्मा फूले की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विचार गोष्ठी एवं पुष्पाजंलि कार्यक्रम में जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, राज. प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, माली समाज ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल माली, नानूराम गोयल, जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा, जिला मंत्री मूरलीधर सैनी, भैरूलाल माली, चौथमल रागस्या, लालाराम गोयल, कालूराम माली, रामचन्द्र मून्दड़ा, श्रीमती उषा अग्रवाल, चेतन मानसिंहका, शंभु बुलिवाल, जेकी कच्छावा, छगन महावर, नंदलाल गढ़वाल, सूरज माली, जगदीश गोयल सहित संस्था के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्य सहित समाज के गणमान्य लोग एवं फूले के अनुयायी उपस्थित थे।