गुन्नौर: गांव देवर कंचन में दो पक्षों के बीच हुई कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव देवर कंचन में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट और लाठी डंडे चले वायरल वीडियो में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। घटना का वीडियो रविवार शाम करीब 4:30 वीडियो वायरल हुआ है।