बांसगांव: हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे बरबसपुर टोला निवासी अभियुक्त के घर पर कुर्की का नोटिस किया गया चस्पा
बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल रानी सोहास कुंवरी ग्राम सभा के बरबसपुर टोला निवासी अच्छेलाल चौधरी पुत्र शेषनाथ चौधरी के घर पर बेलीपार पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत कुर्की का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई हल्का दारोगा हिमांशु तिवारी, इन्द्रजीत कुशवाहा,जय प्रकाश यादव,मंतोष यादव, महिला कांस्टेबल बबिता राय के नेतृत्व मे की गई।