बांसगांव: गगहा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो हुआ वायरल, गगहा थाने की पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शादी समारोह में तमंचा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गगहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वीडियो में मिर्जापुर वेब सीरिज के मुन्ना भैया की नकल करते हुए तमंचा लहराते हुए युवकों ने रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। शनिवार को गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान सहुआकोल के विवेक और परमजीत के रूप में हुई।