बांसगांव: पहलगाम में मारे गए लोगों को बांसगांव चौराहे पर अल्पसंख्यक लोगों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
गत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी दहशतगर्दों द्वारा 27 निर्दोष सैलानियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार देने की घटना से आहत उपनगर बांसगांव के अल्पसंख्यकों ने शुक्रवार की देर शाम करीब 7 : 30 बजे मुख्य चौराहे पर कैंडिल जलाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अल्पसंख्यकों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा किया। p