बांसगांव: बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार में ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, मृतका कनइल गाँव की रहने वाली थी
बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार चौराहे पर मंगलवार को ट्रेलर गाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को गाड़ी सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका महिला बेलीपार इलाके के कनइल गांव की रहने वाली है।