बांसगांव: सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन पर 2031 से चलेंगी ट्रेनें, 2027 तक बिछेगी सहजनवां से बांसगांव की रेल लाइन
81.17 किमी लाइन का काम तीन चरणों में पूरा होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था निहान इन्फ्रास्ट्रक्चर पूर्वोत्तर रेलवे ने कुछ जगहों पर जमीन अधिग्रहण कर लिया है। इस रूट पर 11 बड़े, 47 छोटे पुल और 12 स्टेशन बनाने के लिए 1320 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। दोहरीघाट से सटे सरयू नदी पर बड़े पुल का निर्माण होगा, जो काफी महत्वपूर्ण है।